पोल्का डॉट ड्रेस में दिखीं Nupur Sanon, क्या घर आने वाला है नन्हा मेहमान?

By एकता | Mar 29, 2026

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री नूपुर सैनन को उनके पति और मशहूर गायक स्टेबिन बेन के साथ एक खुशनुमा अंदाज में देखा गया। यह कपल मोहित और अक्षा कंबोज की बेटी, मिशका कंबोज के जन्मदिन के जश्न में शामिल होने पहुंचा था। इस पार्टी में नूपुर की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा, लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा उनकी पोल्का डॉट ड्रेस की हो रही है।

नूपुर इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, पर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने इसे एक खास संकेत के रूप में देखना शुरू कर दिया है। दरअसल, इंटरनेट यूजर्स का मानना है कि बॉलीवुड में पोल्का डॉट ड्रेस और प्रेग्नेंसी का एक अनोखा कनेक्शन रहा है। अनुष्का शर्मा से लेकर नताशा स्टेनकोविक तक, कई अभिनेत्रियों ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा करने से पहले पोल्का डॉट ड्रेस में तस्वीरें पोस्ट की थीं।

इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh का Blockbuster Dialogue 'धुरंधर 2' का नहीं, 11 साल पहले इस Film में बोला था

इसी 'ट्रेंड' को देखते हुए अब फैंस नूपुर से भी सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वह जल्द ही कोई खुशखबरी सुनाने वाली हैं? बता दें कि नूपुर और स्टेबिन ने इसी साल 10 जनवरी 2026 को उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी। हालांकि, इन अटकलों पर अभी तक नूपुर या स्टेबिन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

प्रमुख खबरें

Indonesia के Bogor में अवैध सोने की खदान में पानी भरा, 3 श्रमिकों के शव बरामद

Travel Tips: Birdwatching के शौकीनों के लिए Nalsarovar और Vedanthangal Bird Sanctuary हैं बेस्ट

गुरुपर्व पर Arjun Kapoor के साथ दिखीं Sahiba Bali, कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

वरिष्ठ वकीलों के चैंबर में एक तिहाई महिला जूनियर अनिवार्य हों: CJI सूर्यकांत