पैगंबर टिप्पणी मामले में घिरी नुपुर शर्मा को मिला राज ठाकरे का साथ, ऐलान करते हुए कहा- मैं उनका समर्थन करता हूं

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2022

पैगंबर पर टिप्पणी विवाद फिर गहराता जा रहा है। बीजेपी विधायक टी राजा को कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बीजेपी की तरफ से टी राजा को निलंबित भी कर दिया है। वहीं अब पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपनी टिप्पणी से एक बड़ा विवाद खड़ा करने वाली निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मनसे प्रमुख राज ठाकरे का समर्थन मिला है। राज ठाकरे ने कहा कि मैं उनका समर्थन करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: शिंदे के मंत्री संग अशोक चव्हाण की बंद कमरे में मुलाकात से अटकलें तेज, क्या कांग्रेस छोड़ रहे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री?

ठाकरे ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपने चचेरे भाई को भी निशाना बनाया और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को भी निशाने पर लिया। उन्होंने सत्ता-साझाकरण व्यवस्था पर 2019 में भाजपा के साथ उद्धव के पतन पर सवाल उठाया। शिवसेना ने अंततः विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया और महाराष्ट्र में दावा करने के लिए कांग्रेस और राकांपा के साथ हाथ मिला लिया। ठाकरे ने कहा कि जब मैं शिवसेना में था तब बालासाहेब ने तय किया था कि जिस पार्टी के पास ज्यादा विधायक होंगे उसे सीएम की सीट मिलेगी। आप तय की गई चीजों को कैसे बदल सकते हैं? वो भी बंद दरवाजों के पीछे। प्रचार के दौरान जब पीएम और अमित शाह ने कहा कि फडणवीस सीएम होंगे तो आपने आपत्ति क्यों नहीं की? 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra