बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी को अपना बेटा बताते हुए सौंपी मिठाई! केरल कांग्रेस ने शेयर की वीडियो

By निधि अविनाश | Aug 17, 2021

केरल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक बुजुर्ग महिला कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना बेटा कह रही है और वायनाड के सांसद के प्रति अपना स्नेह दिखाते हुए उन्हें मिठाई का एक पैकेट दे रही है।आपको बता दें कि राहुल गांधी केरल में अपने वायनाड लोकसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। द इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, राजम्मा के रूप में पहचानी जाने वाली महिला दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में नर्स थी, जहां राहुल गांधी का जन्म हुआ था।

एक प्रशिक्षक नर्स के रूप में, उन्होंने 19 जून, 1970 को गांधी के जन्म के बाद अस्पताल में उनकी देखभाल की थी। राजम्मा अम्मा, गांधी से बात करते हुए, सुरक्षा कर्मियों से कहती हैं कि वह उनका बेटा है और उन्होंने उन्हें किसी और से पहले देखा है। क्योंकि वह उनके सामने पैदा हुआ था। वह आगे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में पूछती है और अपने संबंध बताती है।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज फहराया, राहुल गांधी भी रहे मौजुद

बता दें कि अम्मा ने कहा कि उनके साथ उनका रिश्ता पार्टी या किसी भी चीज से ऊपर है। गांधी इससे पहले 2019 में राजम्मा से मिले थे, जब उन्होंने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से 4.31 लाख मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी वायनाड लोकसभा सीट पर विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए एक समीक्षा बैठक में भाग लिया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे पहले दिन में, गांधी ने करसेरी पंचायत में किसान दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और वायनाड के पास करसेरी बैंक सभागार में किसानों को सम्मानित किया।

प्रमुख खबरें

Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट