मुरादाबाद में नर्सिंग की छात्रा ने विश्वविद्यालय भवन से कूदकर की खुदकुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2025

मुरादाबाद जिले के पाकबाड़ा क्षेत्र स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में नर्सिंग की एक छात्रा ने बृहस्पतिवार को कॉलेज भवन की तीसरी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पाकबड़ा थाने के प्रभारी योगेश मावी ने बताया कि दीक्षा बस से कॉलेज आई थी और अपराह्न दो बजकर 10 मिनट पर 16 अन्य छात्रों के साथ परीक्षा देने गई थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद अन्य छात्र तो वहां से चले गए लेकिन दीक्षा वहीं रुकी रही।

उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद वह गैलरी में गई और एक खिड़की से कूद गई। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय परिसर में पहले भी छात्राओं और कुछ संकाय सदस्यों की आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Aichi-Nagoya Asian Games: 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

Asian Games में स्वर्ण जीतने वाली Indian Hockey टीम को ओडिशा सरकार देगी नकद इनाम

400 करोड़ का झटका! Ukraine में भारतीय कंपनी के दवा प्लांट पर Russian Drone का हमला, 1 की मौत

Irani Cup: शेष भारत ने जम्मू कश्मीर को 167 रन से हराया, मुकेश कुमार ने लिए छह विकेट