Viral Video । सुरक्षित देश लौटीं Nushrratt Bharuccha, मुंबई एयरपोर्ट पर परेशान हालत में स्पॉट हुई अभिनेत्री

By एकता | Oct 08, 2023

घंटो तक युद्ध वाले इजराइल में फंसे रहने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा आखिरकार सुरक्षित देश लौट आई हैं। अभिनेत्री के देश लौटने की खबर सुनकर उनके चाहनेवालों ने राहत की सांस ली है। अभिनेत्री तीन बजे के करीब मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलती हुई स्पॉट हुईं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। वीडियो में, नुसरत पिंक कलर की ड्रेस में अपने सामान के साथ एयरपोर्ट से निकलते हुए दिखाई दे रही हैं। एयरपोर्ट से निकलने के तुरंत बाद अभिनेत्री को मीडिया ने घेर लिया और उनसे सवाल पूछने शुरू किए। इस दौरान नुसरत काफी ज्यादा परेशान नजर आईं। अभिनेत्री का चेहरा उतरा हुआ था और वो लगभग रोने जैसी हालत में थीं।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान