न्याय योजना से सबसे अधिक फायदा बेरोजगारों को होगा: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

जालोर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी की प्रस्तावित न्यूनतम आय (न्याय) योजना से सबसे अधिक फायदा देश का बेरोजगार युवाओं को होगा। राहुल ने जालोर में एक चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस ने देश के सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों को हर माह 6000 रुपये की राशि उनके बैंक खाते में डालने की ऐतिहासिक योजना प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ विचार विमर्श के साथ तैयार की है। उन्होंने कहा कि इस योजना का फायदा न केवल देश के सबसे गरीब 25 करोड़ नागरिकों को बल्कि किसानों, छोटे दुकानदारों और सबसे अधिक बेरोजगार युवाओं को होगा।

इसे भी पढ़ें: कुछ साल पहले कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते थे उदित राज, बोले- भाजपा दलित विरोधी है

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि न्याय योजना के जरिए बंटने वाले पैसे से देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस एक साल में 22 लाख युवाओं को वह सरकारी नौकरियां देगी जो पद फिलहाल खाली हैं। राहुल ने नोटबंदी और ‘गब्बरसिंह टैक्स’ (जीएसटी) को गरीबों की जेब से पैसा छीनने का तरीका बताया और कहा कि पिछले पांच साल में नरेंद्र मोदी ने देश के सभी लोगों के साथ अन्याय किया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Homemade Hydra Facial: Party से पहले चाहिए Instant Glow, इन 5 स्टेप्स में करें Home-made Hydra Facial

Bihar में सुशासन बाबू युग का अंत? Nitish ने दाखिल किया Rajya Sabha के लिए नामांकन, अमित शाह भी रहे साथ

Nitish Kumar के Rajya Sabha जाने से पहले Patna में सियासी हलचल, Amit Shah से मुलाकात के क्या हैं मायने?

Leucorrhoea Remedies: White Discharge की Problem होगी जड़ से खत्म, एक्सपर्ट ने बताए ये 2 अचूक उपाय