न्याय यात्रा: राहुल गांधी देवघर में बैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दूसरे दिन शनिवार को देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे। मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यात्रा ने शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल से पाकुड़ जिले के रास्ते राज्य में प्रवेश किया।

उन्होंने बताया कि गांधी भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर में अपराह्न करीब ढाई बजे पहुंचेंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह जिले में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद यात्रा धनबाद रवाना होगी जहां यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता एवं समर्थन रात में रुकेंगे। सिन्हा ने बतया कि धनबाद में टुंडी ब्लॉक के हलकटा में रात्रि विश्राम की योजना बनाई गई है।

झारखंड में यात्रा दो चरणों में होगी और इस दौरान आठ दिन के दौरान 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी

Asian Para Games में Suhas LY और सुवर्णा राज ने जीते पदक, सीएम योगी ने दी बधाई