Best Kajal Brands: 150 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट Smudge Proof Kajal, Maybelline और Nykaa भी लिस्ट में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2026

खूबसूरत और गहरी आंखें हर किसी का ध्यान अपनी ओर आसानी से खींच लेती हैं। मेकअप की बात की जाए, तो काजल एक ऐसी चीज है, जो बिना किसी ज्यादा मेहनत के आपके लुक को चेंज कर देती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बजट फ्रेंडली और लॉन्ग लास्टिंग काजल की तलाश में हैं, तो आपको अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। मार्केट में ऐसे कई आपको बेहतरीन ब्रांड्स हैं, जो 150 रुपए के आसपास किफायती कीमत में हाई क्वालिटी काजल ऑफर करते हैं। तो आइए जानते हैं इन काजल के बारे में...

ब्रांड और काजल का नाम    कीमत    प्लेटफॉर्म
नायका मैजिक स्मजप्रूफ काजल - ₹139 - Nykaa
मार्स कोल ऑफ फेम काजल - ₹149 - MARS Cosmetics
मेबेलिन न्यू यॉर्क मैट फिनिश - ₹129 - Amazon
स्विस ब्यूटी यू एंड आई काजल - ₹151 - flipkart
प्लम डीप ब्लैक ट्विस्टर काजल - ₹123 - Plum Goodness

इसे भी पढ़ें: Festive Season में ट्रिप के दौरान बैग में रखें ये Skincare Products, चेहरा पर बना रहेगा नूर!

नायका मैजिक स्मजप्रूफ काजल

नायका का स्मजप्रूफ काजल राउंड चेहरे पर काफी ज्यादा अच्छा लगता है।

नायका मैजिक स्मजप्रूफ काजल गहरा काला रंग देता है, जोकि एक ही स्ट्रोक में आंखों पर परफेक्ट शेप बना देता है।

यह स्मज प्रूफ काजल पूरे दिन बिना फैले लॉन्ग लास्टिंग आपकी आंखों पर टिका रहता है। जिससे आपको बार-बार टचअप की जरूरत भी नहीं होती है।

मार्स कोल ऑफ फेम

अगर आप डिफ्रेंट ब्रांड ट्राई करना चाहती हैं, तो मार्क लोक ऑफ फेम काजल आपके काम आ सकता है।

अगर आपकी आंखों से भी पानी आता है या पसीना ज्यादा आता है, तो मार्स का काजल बेस्ट है।

इसका स्मूथ टेक्सचर पलकों पर आसानी से ग्लाइड होता है, यह काजल आंखों को बोल्ड और डिफाइंड लुक देता है।

मेबेलिन न्यू यॉर्क मैट काजल

मेबेलिन का न्यू यॉर्क मैट काजल ऑफिस जाने वाली महिलाओं की पहली पसंद बन सकता है।

डेली रूटीन के लिए मेबेलिन का न्यू यॉर्क मैट काजल पसंदीदा ऑप्शंस में से है, जोकि आंखों को एक नेचुरल और मैट फिनिश लुक देता है।

कम कीमत में आपको ब्रांड और हाई-एंड ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसा एक्सपीरियंस और डार्क पिग्मेंटेशन देता है।

स्विस ब्यूटी यू एंड आई काजल

कमजोर स्किन वाली आंखों के लिए यह काजल एक अच्छी च्वॉइस हो सकती है।

डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड होने की वजह से आंखों की नाजुक स्किन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।

इस काजल को लगाने के फौरन बाद यह सूख जाता है और आंखों के चारों ओर फैलकर डार्क सर्कल्स जैसा लुक नहीं बनने देता है।

प्लम डीप ब्लैक ट्विस्टर काजल

प्लम का डीप ब्लैक ट्विस्टर काजल एक बेहतर च्वॉइस हो सकती है।

बता दें कि प्लम का काजस 100% वेगन होता है और हानिकारक केमिकल्स भी नहीं होते हैं। यह काजल सेंसिटिव आंखों के लिए परफेक्ट है।

इस काजल का ट्विस्ट अप डिजाइन और क्रीमी फॉर्मूला आंखों पर बिना किसी खिंचाव या दिक्कत के आसानी से लग जाता है।

आंखों की सुंदरता को निखारने के लिए हमेशा महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती है। 150 रुपए से कम बजट में भी आपको स्मज-प्रूफ, वॉटरप्रूफ क्वालिटी और लॉन्ग-लास्टिंग काजल आसानी से मिल जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Car Safety Tips: लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें कार की ये 3 चीजें, सफर रहेगा सुरक्षित

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले का अपहरण, 4 गिरफ्तार

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)

Asian Games में भारत को 6 पदक, Suchika Tariyal ने MMA में जीता कांस्य