विलियमसन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर कोच स्टीड ने कहा- इन अटकलों में ‘कोई सच्चाई नहीं'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने सोमवार को इन अटकलों को खारिज किया कि उन्होंने केन विलियमसन को टेस्ट कप्तानी से हटाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इन अटकलों में ‘कोई सच्चाई नहीं’ है और कप्तान के साथ उनके रिश्ते ‘मजबूत’ हैं। इस साल की शुरुआत में आस्ट्रेलिया के हाथों न्यूजीलैंड की 0-3 की हार के बाद इस तरह की अटकलें सामने आई थी कि स्टीड ने टेस्ट कप्तानी के लिए विलियमसन पर बायें हाथ के बल्लेबाज टॉम लैथम को तरजीह दी है। पहले बार इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए स्टीड ने ‘न्यूजहब’ से कहा, ‘‘इसमें कोई सच्चाई नहीं है... निश्चित तौर पर यह मेरे लिए खबर है... निश्चित तौर पर इस तरह की किसी चीज को लेकर कोई बात नहीं हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस समय केन पर ही हमारी नजरें हैं। वही वह खिलाड़ी है जिसका हम समर्थन कर रहे हैं, वह इस टीम के लिए शानदार नेतृत्वकर्ता रहा है और मुझे यकीन है कि भविष्य में भी रहेगा।’’ विलियमसन के साथ रिश्ते के बारे में पूछने पर स्टीड ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ये काफी अच्छे हैं। मुझे लगता है कि ये मजबूत हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं खिलाड़ी के रूप में उसे पसंद करता हूं। वह सिद्धांतों पर काम करने वाला व्यक्ति है और वह टीम में काफी कुछ लेकर आता है।’’

प्रमुख खबरें

Mohan Bhagwat ने New York में उद्योग जगत से की वार्ता, भारत-अमेरिका रिश्तों पर हुई चर्चा

Nepal Floods: गुजरात के 17 लोग लापता, केंद्र और विदेश मंत्रालय से साधा संपर्क

Bareilly Police ने तेज आवाज में बज रहे 11 DJ वाहन जब्त किए, लगाया 4.40 लाख का जुर्माना

Rajasthan में Swine Flu के 55 नए केस मिले, इस साल कुल संख्या 146 पहुंची