Adipurush Controversy । आलोचनाओं के बाद मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, फिल्म में बदले जाएंगे आपत्तिजनक डायलॉग्स

By एकता | Jun 18, 2023

500 करोड़ के बजट में बनी भारत की सबसे महंगी फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज ने देशभर में लोगों की भावनाओं को आहात कर दिया है। फिल्म के घटिया डायलॉग्स और वीएफएक्स की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। आदिपुरुष के डायलॉग्स पर बढ़ते विवाद को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। मेकर्स ने फिल्म से उन सभी डायलॉग्स को बदलने का फैसला किया है, जिनपर लोगों ने आपत्ति जताई है। बता दें, नए डायलॉग्स इसी हफ्ते फिल्म में शामिल किए जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

इसे भी पढ़ें: शादीशुदा जिंदगी में आयी दरार की ख़बरों को Neha Kakkar ने किया खारिज, Rohanpreet Singh के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मनोज ने आगे लिखा, 'हो सकता है, 3 घंटे की फ़िल्म में मैंने 3 मिनट कुछ आपकी कल्पना से अलग लिख दिया हो, लेकिन आपने मेरे मस्तक पर सनातन-द्रोही लिखने में इतनी जल्दबाज़ी क्यों की, मैं जान नहीं पाया। क्या आपने ‘जय श्री राम’ गीत नहीं सुना, ‘शिवोहम’ नहीं सुना, ‘राम सिया राम’ नहीं सुना? आदिपुरुष में सनातन की ये स्तुतियाँ भी तो मेरी ही लेखनी से जन्मी हैं। ‘तेरी मिट्टी’ और ‘देश मेरे ’भी तो मैंने ही लिखा है। मुझे आपसे कोई शिकायत नहीं है, आप मेरे अपने थे, हैं और रहेंगे। हम एक दूसरे के विरुद्ध खड़े हो गये तो सनातन हार जायेगा। हमने आदिपुरुष सनातन सेवा के लिए बनायी है, जो आप भारी संख्या में देख रहे हैं और मुझे विश्वास है आगे भी देखेंगे।'

मनोज ने लिखा, 'ये पोस्ट क्यों? क्योंकि मेरे लिये आपकी भावना से बढ़ के और कुछ नहीं है। मैं अपने संवादों के पक्ष में अनगिनत तर्क दे सकता हूँ, लेकिन इस से आपकी पीड़ा कम नहीं होगी। मैंने और फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है, कि वो कुछ संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे, और इसी सप्ताह वो फ़िल्म में शामिल किए जाएँगे। श्री राम आप सब पर कृपा करें!'

इसे भी पढ़ें: Adipurush First Day Box Office Collection | प्रभास की फिल्म ने की धमाकेदार ओपनिंग, वैश्विक स्तर पर कमाए 140 करोड़ रुपये

मनोज ने डायलॉग्स पर पेश की थी सफाई

आदिपुरुष में भगवान राम, हनुमान जी और रावण द्वारा बोले गए डायलॉग्स पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद मनोज ने टीवी चैनल पर आकर अपने लिखे डायलॉग्स पर सफाई के साथ अपने तर्क भी पेश किये। मनोज ने कहा, 'साढ़े 7 हजार साल पहले रामायण को लिखा गया था। लेकिन 400 साल पहले तुलसीदास ने इसे अवधि भाषा में क्यों लिखा? क्योंकि हर किसी का कहने का अपना तरीका होता है। रामायण सुनाने के साथ भी वैसा ही है। लोगों तक इसे पहुंचाने के लिए, इसे समसामायिक भाषा में बात करने की कोशिश है। अगर युवा पीढ़ी को ये भाषा नहीं समझ आती है तो वो सम्मान करेगा लेकिन कनेक्ट नहीं कर पाएगा। इसलिए ये डायलॉग्स ऐसे लिखे गए हैं। जैसे आजकल के युवा बात करते हैं।' टीवी पर जैसे ही मनोज ने अपना ये तर्क दिया सोशल मीडिया पर इसको लेकर भी विवाद खड़ा हो गया था।

प्रमुख खबरें

Cashier Murder Case | चंडीगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से जुड़े मादक पदार्थ-आतंकवाद नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, तीन लोग गिरफ्तार

Delhi Monsoon | बीते 10 महीने के मुकाबले सबसे ज्यादा साफ रही हवा, रिज क्षेत्र में सामान्य से अधिक हुई बारिश

देशभर में मानसून का कहर: बाढ़ और भूस्खलन ने बढ़ाई मुसीबतें, दिल्ली-मुंबई में जलभराव, पुणे में इमारत गिरने से 11 लोगों के फंसे होने की आशंका

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera