Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 11, 2026

साल के दसवें महीने की 11वीं तारीख को जन्मे इस शख्स को कोई ‘एंग्री यंगमैन’ कहता है, कोई ‘सदी का महानायक’, कोई ‘बिग बी’ तो कोई ‘शहंशाह’, उनके जितने प्रशंसक, उतने ही नाम। हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के सर्वकालिक लोकप्रिय अदाकार अमिताभ बच्चन की। भारत के सिनेमा के इतिहास में युग पुरुष का दर्जा रखने वाले हरदिल अजीज कलाकार अमिताभ का जन्म 11 अक्टूबर को ही हुआ था।

1923 : विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ हरीश चंद्र का जन्म। उन्होंने आधुनिक गणित की एक छोटी शाखा पर काम किया और उसे इस हद तक विकसित कर दिया कि दुनियाभर के गणितज्ञ उस शाखा की ओर आकर्षित हुए। 1942 : हिंदी सिनेमा के युग पुरुष अमिताभ बच्चन का जन्मदिन।

1987 : भारतीय शांति सेना ने श्रीलंका में ‘ऑपरेशन पवन’ शुरू किया। इसका उद्देश्य जाफना को लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के कब्जे से मुक्त कराना था। 2000 : ‘इंटरनेशनल वुमन ऑफ द ईयर एसोसिएशन’ ने अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला रूस की वालेंतिना वी तेरेशकोवा को ‘ग्रेटेस्ट वुमन एचीवर ऑफ द सेंचुरी अवार्ड’ देकर सम्मानित किया।

2002 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को इराक के खिलाफ बल प्रयोग के लिए व्यापक अधिकार दिए। 2002 : नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र द्वारा लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। 2005 : तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।

2007 : ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया। 2008 : तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कश्मीर की घाटी में चली पहली रेलगाड़ी को कोनौगांव स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 2022 : नासा का अंतरिक्ष यान डार्ट लगभग 1.10 करोड़ किलोमीटर दूर 22,500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डिमोरफोस नामक यान क्षुद्र ग्रह से टकराने के साथ उसकी कक्षा बदलने में सफल रहा।

2023 : इजराइली हमलों में गाजा के इलाके खंडहर बने, ईंधन के अभाव में एकमात्र बिजली संयंत्र बंद।

प्रमुख खबरें

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य