Kishore Kumar की पुण्यतिथि आज, जानें 13 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 12, 2026

रुपहले पर्दे पर चमकने वाले सितारों की बात करें, तो इनमें किशोर कुमार की पहचान सबसे चमकदार सितारों में से एक के तौर पर होती है। शानदार अभिनेता, सुरीले गायक, उम्दा निर्माता-निर्देशक, कुशल पटकथा लेखक और बेहतरीन संगीतकार के तौर पर किशोर को एक संपूर्ण कलाकार कहा जा सकता है। चाहे दर्द भरे गीत हों या रूमानियत से भरे प्रेमगीत, हुल्लड़ वाले जोशीले नगमे हों या संजीदा गाने, उनकी आवाज ने हर तरह के गीतों को यादगार बना दिया।

इस महान कलाकार ने 13 अक्टूबर 1987 को इस दुनिया को अलविदा कहा था। देश-दुनिया के इतिहास में 13 अक्टूबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1792 : व्हाइट हाउस की नींव रखी गई। निर्माण पूरा होने के बाद यह इमारत एक नवंबर 1800 से अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है।

1911 : स्वामी विवेकानंद की शिष्या मार्गेरेट एलिजाबेथ नोबेल का मात्र 43 वर्ष की आयु में निधन। उन्हें उनके गुरु ने सिस्टर निवेदिता का नाम दिया था। उन्होंने भारत में स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रसार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

1943 : इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1976 : बोलिविया के दक्षिण में एक ‘बोइंग 707’ के दुर्घटनाग्रस्त होकर रिहाइशी इलाके में गिरने से कई लोगों की मौत। 1987: रुपहले पर्दे के सबसे चमकदार सितारों में शुमार किशोर कुमार का निधन।

1999 : अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। 2010 : चिली के अटाकामा रेगिस्तान में धंसी खान में फंसे 69 श्रमिकों को काफी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया। 2013 : मध्यप्रदेश के दतिया जिले में एक पुल पर भगदड़ मचने से 109 लोगों की मौत।

2016 : अमेरिका के गायक एवं गीतकर बॉब डिलन को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया। 2022: सीरिया में सैन्य बस में बम विस्फोट के बाद 18 सैनिकों की मौत हुई जबकि 27 अन्य घायल हुए। 2025: हमास ने सभी जीवित बंधकों को मुक्त किया, इजराइल ने गाजा समझौते के तहत कैदियों को रिहा किया।

प्रमुख खबरें

PepsiCo को Delhi High Court से Energy Drink लेबल विवाद में अंतरिम राहत नहीं

Donald Trump के संघर्षविराम दावे के बाद भी Russia ने ऊर्जा ठिकानों को बनाया निशाना: जेलेंस्की

Supreme Court ने केंद्र से पूछा: सभी दवाओं के दाम कैंसर-रोधी औषधियों की तरह नियंत्रित क्यों नहीं?

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, क्या न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग के टकराव से बदलेगा राजनीतिक समीकरण?