पूर्व राष्ट्रपति KR Narayanan की जयंती आज, जानिए 27 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

साल के दसवें महीने का 27वां दिन देश के दसवें राष्ट्रपति के. आर. नारायणन के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कोचरिल रमण नारायणन का जन्म 1920 में 27 अक्टूबर के दिन केरल के त्रावणकोर जिले में उझानूर गांव में हुआ था। अपनी अथक मेहनत के दम पर उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में न सिर्फ शिक्षा ग्रहण की, बल्कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने का गौरव भी हासिल किया।

1811 : सिलाई मशीन का अविष्कार करने वाले आइजक मेरिट सिंगर का जन्म। उनके इस अविष्कार से कपड़ों की सिलाई का काम आसान हो गया। 1920 : देश के दसवें राष्‍ट्रपति के. आर. नारायण का जन्‍म।

1947 : सोवियत संघ अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ में शामिल हुआ, जिससे 1948 के ओलंपिक खेलों में उसकी भागीदारी का रास्ता खुला। 1959 : मेक्सिको में पैसिफिक चक्रवात से भीषण तबाही, 1800 से अधिक लोगों की मौत। 1965 : ब्रिटिश यूरोपियन एयरवेज़ का विकर्स वैनगार्ड विमान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी 36 लोगों की मृत्यु हो गई।

1972 : फ्रांसीसी एयरलाइन एयर इंटर की फ्लाइट 696 उतरते समय दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उसमें सवार 68 लोगों में से 60 की जान चली गई। 1978 : मिस्र के अनवर सादात और इस्राइल के मेनाखेम बेगिन को शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1991 : सोवियत संघ के तत्कालीन गणराज्य तुर्कमेनिस्तान ने स्वतंत्रता की घोषणा की और सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

यह दिन आज भी वहाँ स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1999 : आर्मेनिया की राजधानी येरेवन में संसद भवन पर सशस्त्र हमला हुआ। नैरी हुनान्यान के नेतृत्व में पांच बंदूकोंधारियों ने संसद में घुसकर गोलीबारी की, जिसमें देश के प्रधानमंत्री वाज़गेन सर्गस्यान, संसद अध्यक्ष करेन देमिरच्यान और छह अन्य सदस्यों की मौत हो गई।

2004 : अमेरिका में बोस्टन की पेशेवर बेसबॉल टीम द बोस्टन रेड सॉक्स ने 86 बरस में पहली बार विश्व श्रृंखला जीती। 2012 : इराक भर में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों और हमलों में 46 लोग मारे गए और 123 अन्य घायल हो गए। 2020 : उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर शहर में मदरसे में बम विस्फोट, आठ की मौत, 120 से अधिक घायल।

2021 : बगदाद के पूर्वोत्तर में आईएस का हमला, 11 लोगों की मौत। 2022 : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश के सबसे लोकप्रिय खेल में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्रीय अनुबंधित महिला और पुरूष क्रिकेटरों को समान मैच फीस देने का फैसला किया। 2024 : गाजा पर इजराइल के हमलों में 22 लोगों की मौत, तेल अवीव में ट्रक ने दर्जनों लोगों को कुचला।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Stress और Anxiety के दौरान क्यों महसूस होती है Frequent Urination की समस्या

Bihar MLC Chunav: मतगणना हॉल में CCTV न होने पर भड़के विपक्षी प्रत्याशी, धरने पर बैठे डॉ. संजय यादव

Israel Legislative Election 2026 | 7 अक्टूबर हमले और युद्ध के बाद देश की दिशा तय करने के लिए मतदान, बेंजामिन नेतन्याहू के सामने अस्तित्व की सबसे कठिन लड़ाई

Delhi Weather: पारा लुढ़ककर 15.3 डिग्री पहुंचा, अक्टूबर में तीन साल का सबसे ठंडा दिन