4 October History: 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और 16 घंटे में रिहाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर चार अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अहम दिन के तौर पर दर्ज है। साल 1977 में इसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा कर दिया गया। यह उन दिनों की बात है, जब देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और चौधरी चरण सिंह गृह मंत्री थे।

1957 : सोवियत संघ ने पहला उपग्रह स्पूतनिक एक, अंतरिक्ष में रवाना किया। यहीं से अंतरिक्ष युग की शुरुआत हुई और तत्कालीन सोवियत संघ और अमेरिका के बीच एक नयी स्पर्धा शुरू हुई। 1965: बीबीसी ने एशियाई आप्रवासियों के लिए पहली सेवा शुरू करने की अपनी योजना का ऐलान किया।

1969 : चीन ने अपनी मुख्यभूमि के पश्चिमी क्षेत्र में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने का ऐलान किया। इसके साथ ही देश ने अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण पूरा किया। 1977 : विदेश मंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया।

इससे पहले इस विश्व मंच पर किसी ने हिंदी में भाषण नहीं दिया था। 1977 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा किया गया। 1992 : इजराइल का एक 747 बोइंग विमान नीदरलैंड के एम्स्टर्डम के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त।

जलता हुआ मलबा गिरने से कई लोगों की मौत। 2021 : अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस व आर्डम पातापुतियन को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार। 2023 : इटली के वेनिस शहर में विदेशी पर्यटकों को ले जा रही एक बस के फ्लाईओवर से नीचे गिर जाने से 21 लोगों की मौत।

2024: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 28 नक्सली मारे गए। 2025: पीटर मुथारिका ने मलावी के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

प्रमुख खबरें

मल्लिकार्जुन खरगे का बयान संवैधानिक संस्थाओं पर हमला: Shivraj Singh Chouhan

K Sudhakaran ने Kerala CM के खिलाफ बयान देने से किया इनकार, फर्जी पोस्ट की जांच मांगी

Kolkata में Brazil और Vinicius Junior के मैच में खाली रहीं सीटें

MPSC अध्यक्ष इस्तीफा दें, Rahul Gandhi ने महाराष्ट्र सरकार से 70,000 रिक्त पद भरने को कहा