सेक्स के समय अपनाएं ODD-EVEN Formula, मिलेगी मनचाही संतान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

नई दिल्ली। मराठी उपदेशक इंदुरिकर महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि ईवन डेट पर अगर आप सेक्स करते है तो आपको बेटा पैदा होगा। महाराज के मुताबिक अगर आप अशुभ समय पर सेक्स करते हैं तो इससे संतान आपके परिवार का नाम खराब करेगी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और जमकर आलोचना भी की जा रही है। बता दें कि इंदुरिकर महाराज एक मराठी उपदेशक और कीर्तनकार है। यह अपने देहाती शैली में उपदेश देने के लिये जाने जाते है।

इसे भी पढ़ें: हिंद प्रशांत क्षेत्र में और सतर्कता की जरूरत: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

 

कहां का है ये वीडियो

दरअसल इंदुरिकर महाराज उपदेश देने महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले में गए हुए थे और यहीं के एक गांव में कीर्तन के दौरान उन्होनें ऐसी अजीबो-गरीब टिप्पणी की। उनके इस टिप्पणी के मुताबिक अगर ईवन तारीखों जैसे 2,6, 4,8 पर सेक्स किया जाएं तो बेटा पैदा होगा और अगर ऑड तारीखों में सेक्स किया जाएं तो लड़की पैदा होगी। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि अगर सेक्स बीच में रोक दिया गया तो होने वाले बच्चे पर बहुत बुरा असर पड़ सकता हैं। 

 

 

प्रमुख खबरें

Kerala के कोझिकोड में ऑटो चालक की हत्या, आरोपियों तलाश शुरू

Noida में कपड़े बनाने की कंपनी में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक

अलास्का की चोटी पर चढ़ाई करते वक्त गिरे पर्वतारोही का शव बरामद

अक्टूबर-दिसंबर में 448 अवसंरचना परियोजनाओं की लागत 5.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ी