Odisha: जाजपुर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की झड़प में 15 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

ओडिशा के जाजपुर जिले में रविवार को एक निर्दलीय विधायक और बीजू जनता दल (बीजद) के एक नेता के समर्थकों के बीच हुई झड़प में कम से कम 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बलवंतराय ने आरोप लगाया कि धर्मशाला के निर्दलीय विधायक हिमांशु शेखर साहू के लगभग 50 समर्थक धारदार हथियारों के साथ फार्महाउस में घुस आए और हमला कर दिया। घायलों को पहले धर्मशाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बलवंतराय ने इसे राजनीतिक दुश्मनी का परिणाम बताते हुए कहा कि उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करा दी है और अब वह पुलिस महानिदेशक से मिलेंगे।

वहीं, साहू के एक समर्थक ने भी खुद पर हमले का आरोप लगाते हुए एक अलग शिकायत दर्ज कराई है। जेनापुर पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया