ओडिशा: पुरी में 19 वर्षीय छात्रा से हैवानियत, पर्यटन स्थल पर गैंगरेप से दहला राज्य

By रेनू तिवारी | Sep 16, 2025

ओडिशा के पुरी में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है, जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ब्रह्मगिरि थाना क्षेत्र में एक समुद्र तट के पास स्थानीय युवकों ने तस्वीरें खींचकर पैसे मांगे, इनकार करने पर छात्रा के साथ जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस अन्य शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है और यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल उठाती है।

 

तीन गिरफ्तार

हालांकि, स्थानीय युवकों के एक समूह ने उन दोनों की तस्वीरें खींच लीं और उनके वीडियो बना लिये तथा उनसे पैसे मांगे। पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रतीक सिंह ने ब्रह्मगिरि पुलिस थाने में पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी का हवाला देते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो समूह के दो लोगों ने छात्रा के साथ बलात्कार किया।’’

पुलिस ने बताया कि समूह के अन्य सदस्यों ने सामूहिक बलात्कार से पहले पीड़िता के पुरुष साथी के हाथ बांध दिए थे। उन्होंने बताया कि हालांकि यह घटना शनिवार को हुई थी, लेकिन पीड़िता ने कथित यौन उत्पीड़न के सदमे से उबरने के बाद सोमवार शाम को प्राथमिकी दर्ज कराई। एसपी ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। यह घटना 15 जून को गंजाम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर हुए एक अन्य बलात्कार की घटना से मिलती-जुलती है। उस सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra