By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025
ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक अदालत ने एक किशोरी से बलात्कार के मामले में शनिवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 15 वर्षीय किशोरी पास की एक दुकान से घर लौट रही थी, तभी व्यक्ति उसे जबरन अपने घर ले गया, उसके हाथ रस्सी से बांध दिए और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।