ओडिशा: धान की पराली जलाते समय एक बुजुर्ग किसान की झुलसकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

ओडिशा के पुरी जिले में रविवार को धान की पराली जलाते समय एक 60 वर्षीय किसान की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गजेंद्र स्वैन के रूप में हुई, जो पिपिली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुनामुहीन गांव का निवासी था।

पिपिली पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक सौम्येंदु शेखर त्रिपाठी ने बताया कि उसका जला हुआ शव खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि आग पास के एक खेत में फैल गई, जहां से धान की कटाई अभी बाकी थी।

त्रिपाठी ने बताया कि स्वैन (जो अकेला था) ने आग को काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह खुद आग की चपेट में आ गया। अधिकारी ने कहा, “उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव लगभग 90 प्रतिशत जल गया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

US पुलिस की लापरवाही की बड़ी कीमत, Jaahnavi Kandula के परिवार से 29 Million Dollar का Settlement

Tamil Nadu में निवेश की बहार, CM MK Stalin का दावा- 11.19% Growth से युवाओं को मिलेगा रोजगार

Bangladesh Election 2026: क्या भारत के Chicken Neck पर बढ़ेगा China का खतरा? पढ़ें बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी सवालों के जवाब

UN Report का बड़ा खुलासा, दिल्ली के Red Fort Blast के पीछे Pakistan स्थित Jaish का हाथ