Odisha Cabinet ने बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 15,948 करोड़ रुपये के Investment को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 08, 2026

भुवनेश्वर, सात सितंबर ओडिशा सरकार ने राज्य में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 15,948 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहन चरण माझी के मंत्रिमंडल ने 12 विभागों के 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने रायगढ़ जिले में 538.51 करोड़ रुपये की लागत वाली चार सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी। साथ ही, मंत्रिमंडल ने ओडिशा जन विश्वास विधेयक, 2026 को भी मंज़ूरी दे दी है। गर्ग ने बताया कि यह विधेयक 11 सरकारी विभागों के तहत आने वाले 16 राज्य कानूनों के 62 प्रावधानों में संशोधन करता है।

इसके अलावा, राज्य ने पंचसखा शिक्षा सेतु योजना को लागू करने के लिए 312.96 करोड़ रुपये और सोलर व नॉन-सोलर पंपिंग प्रणाली वाले गहरे बोरवेल के जरिए सिंचाई क्षमता विकसित करने के लिए पांच साल (2026-27 से 2030-31) के लिए 8,653.04 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

प्रमुख खबरें

Barack Obama ने Donald Trump पर साधा निशाना, ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेट्स के लिए मांगा समर्थन

Milan समेत यूरोप के शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन, इटली में 500 सैनिक तैनात

Iran पर हमले की संभावना से Donald Trump का इनकार नहीं, समझौते का भी दिया विकल्प

Manipur में शांति बहाली के लिए बनेगी 36 समुदायों के प्रतिनिधियों वाली Committee: CM Khemchand Singh