ओडिशा के मुख्यमंत्री ने ‘बाली यात्रा’ एक दिन के लिए बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कटक में ‘बाली यात्रा’ को एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की। पांच नवंबर को ‘कार्तिक पूर्णिमा’ के अवसर पर शुरू हुआ और बुधवार (12 नवंबर) को समाप्त होने वाला वार्षिक व्यापार मेला अब 13 नवंबर तक आयोजित होगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि त्योहार के प्रति आम लोगों की रुचि और मेले में व्यापारियों के व्यापार को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री ने इसकी अवधि बढ़ा दी है।

यह उत्सव हर साल महानदी नदी के तट पर उस समय को चिह्नित करने के लिए आयोजित किया जाता है जब राज्य के नाविक व्यापार और संस्कृति के विस्तार के लिए प्राचीन काल में इंडोनेशिया में बाली, सुमात्रा एवं जावा तथा बोर्नियो और श्रीलंका की यात्रा करते थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi बने भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार, Gautam Gambhir बोले- ये है भविष्य

T20 World Cup: USA के खिलाफ जब भारतीय टीम फंसी, Suryakumar Yadav बने संकटमोचन

14 साल के Vaibhav Suryavanshi का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर क्यों दूर है Team India? जानें ICC का नियम

Galwan conflict के बीच चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका का बड़ा दावा