ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कोरापुट के अस्पताल में नए भवन का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कोरापुट में शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अस्पताल में बेड की क्षमता बढ़कर 650 हो गई है।

उन्होंने कहा, राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज में सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है ताकि कोरापुट और आसपास के इलाकों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के शहरों में न जाना पड़े।

माझी ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज से मलकानगिरी, नबरंगपुर और रायगढ़ जिलों के लोगों के अलावा पड़ोसी आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आसपास के इलाकों को भी फायदा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज में सभी रिक्त पदों को जल्द ही भर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, इस अस्पताल से सटे दो एकड़ भूखंड पर एक कैंसर उपचार केंद्र भी बनाया जा रहा है। इसके लिए हमारी सरकार लगभग 41.15 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं तथा ढेंकानाल, भद्रक, जगतसिंहपुर और नवरंगपुर में चार और मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत और गोपबंधु जन आरोग्य योजना के तहत कुल 3.46 करोड़ लोगों यानी राज्य की 80 प्रतिशत आबादी को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिल रही है। उन्होंने कहा, अब तक इन दोनों योजनाओं के तहत लगभग 3.91 लाख लोगों को 900 करोड़ रुपये की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Next Generation Corvette से लैस होगी Indian Navy, ₹53,866 करोड़ की डील से मिलेगा रोजगार

Muzaffarpur में PNG पाइपलाइन फटने से धमाका, 1 की मौत और 6 घायल

सुबह थकान और पेट फूलना Fatty Liver Disease का शुरुआती संकेत, न करें नजरअंदाज

Pakistan में अमेरिकी कंपनियों का LNG प्रोजेक्ट पर 4.4 अरब डॉलर निवेश का प्लान