By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021
भुवनेश्वर।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंदू के पत्ते तोड़ने वालों और इससे जुड़े अन्य श्रमिकों के कल्याण के लिए 92.37 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को केंदू पत्ते से जुड़े कार्यों में लगे हुए लोगों के कल्याण की समीक्षा करते हुए यह घोषणा की, जिनमें ज्यादातर आदिवासी लोग हैं। उन्होंने कहा कि कुल राशि में से, 59.78 करोड़ रुपये बोनस के रूप में वितरित किए जाएंगे।