ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने लोगों से अंगदान के लिए आगे आने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2021

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के लोगों से अंगदान के लिए आगे आने और लोगों की जिंदगी बचाने की शुक्रवार को अपील की। पटनायक ने दिवंगत बिपिन प्रधान का नाम सूरज पुरस्कार के लिए लेते हुये कहा कि मृत्यु के बाद भी मानवता को बचाएं। उनकी पत्नी रेणु प्रधान ने पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। बिपिन प्रधान के परिवार के सदस्यों ने सूरत के एक अस्पताल में उनकी मौत से पहले उनके छह महत्वपूर्ण अंगों को दान करने का फैसला किया था।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश