राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर ओडिशा के CM पटनायक ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों को शुभकामनाएं दी और सभी से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। पटनायक ने यह भी कहा कि सजग और स्वतंत्र प्रेस, सूचित समाज और जीवंत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर सभी पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं। सजग और स्वतंत्र प्रेस, सूचित समाज और जीवंत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। आएं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सच बोलने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने का संकल्प लें।’’ 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में कोरोना के 986 नए मामले, 14 और मौतें हुईं

केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा कांग्रेस के प्रमुख निरंजन पटनायक ने भी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी। प्रधान ने कहा, ‘‘ आएं हम अपने नागरिकों को सशक्त बनाने और एक बेहतर समाज के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आवाज उठाना जारी रखें।’’ कांग्रेस नेता ने सभी पत्रकारों से ‘‘सच्चाई की मशाल थामे’’ रखने का आह्वान किया। गौरतलब है कि भारत में प्रेस परिषद ने 16 नवम्बर 1966 को विधिवत रूप से कार्य करना शुरू किया था और इसलिए ही हर साल आज के दिन ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh : मरम्मत के लिए खड़ी बस के खाई में गिरने से 10 यात्री घायल

ED ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह मामले में उत्तराखंड के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Lok Sabha Election 2024: BJP में शामिल हुए दिल्ली-पंजाब के 1500 ज्यादा सिख, नड्डा बोले- ये हमारे लिए गौरव और खुशी की बात

Apple का सबसे बड़ा iOS तहलका मचाने को तैयार, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे आप