PM Modi Odisha Visit: ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरे, पीएम मोदी ने राज्य को बताया भारत की विरासत का दिव्य सितारा, दी परियोजनाओं की सौगात

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी ट्रेन सेवाओं और प्रधानमंत्री राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (CRUT) प्रणाली के अंतर्गत 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 20 जून का यह दिन बहुत विशेष है। आज ओडिशा की पहली भाजपा सरकार ने सफलता के साथ 1 साल पूरा किया है। ये वर्षगांठ सिर्फ सरकार की नहीं है, ये सुशासन की स्थापना की वर्षगांठ है। यह एक साल जनसेवा और जनविश्वास को समर्पित है। यह ओडिशा के करोड़ों मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरने के ईमानदार प्रयास का एक शानदार वर्ष है। मैं ओडिशा की जनता का, आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। मैं मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उनकी पूरी टीम को भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आप सभी ने प्रशंसनीय काम करके ओडिशा के विकास को नई गति दी है। 

इसे भी पढ़ें: सीवान में बोले PM मोदी- कभी भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते बिहारी, कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में आयोजित जनसभा में पहुंचे पर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भुवनेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल