Odisha: गोपालपुर बीच पर युवती के साथ गैंगरेप के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, CM से मांगा इस्तीफा

By अंकित सिंह | Jun 18, 2025

गोपालपुर बीच गैंगरेप मामले के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वे सीएम आवास की ओर मार्च कर रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गोपालपुर में हुई घटना से पूरा देश शर्मसार है। 10 लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। क्योंझर में कल एक और 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया गया। और यह सरकार सुभद्रा योजना की बात करती है। इस राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हम यहां सीएम का इस्तीफा मांगने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: धौला कुआं गैंगरेप मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए दोषी की अपील, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

पुलिस के एक अधिकारी ने को बताया, ‘‘शुरुआत में सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। बाद में सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी दूसरे राज्य में भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। गंजाम के पुलिस अधीक्षक श्रवण विवेक एम ने कहा, “तीन आरोपियों ने बारी-बारी से युवती का बलात्कार किया, जबकि सात अन्य उनके आसपास खड़े थे।” 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका