Maharashtra, Jharkhand exit polls पर बोले ओडिशा के डिप्टी सीएम, कहा- NAD के अलावा आज देश में कोई और नहीं दे सकता स्थिर सरकार

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2024

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर कहा कि दो दिनों का और इंतजार है। मैं खुद महाराष्ट्र गया था चुनावी प्रचार के लिए जहां मैंने जमीनी स्तर पर देखा था कि लोग एक स्थिर सरकार चाहते हैं। भारत के लोग भी आज एक स्थिर सरकार चाहते हैं। एनडीए के अलावा, मुझे नहीं लगता कि आज देश में कोई और स्थिर सरकार दे सकता है।  महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ, वहीं झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए। झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबला है। झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तथा ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच मुकाबला है। 

इसे भी पढ़ें: बिटकॉइन घोटाले के आरोपों पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हार के डर से ऐसा कर रही भाजपा

राजग में भाजपा, आजसू, जनता दल (यूनाइटेड) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है जबकि इंडिया गठबंधन के घटक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल है। ‘मैट्रिज’ के सर्वेक्षण के अनुसार, महायुति को 150-170 तथा एमवीए को 110-130 सीट मिल सकती हैं। ‘लोकशाही मराठी-रुद्र’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि महाराष्ट्र में महायुति 128-142 सीट हासिल करके एक बार सत्ता में बरकरार रह सकती है। एमवीए को 125-140 सीट तथा अन्य को 18-23 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘पी-मार्क’ के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि महायुति को 137-157 तथा एमवीए को 126-146 सीट हासिल हो सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Iran की चेतावनी: Lebanon में Israel के हमले Ceasefire का उल्लंघन, America को भी भुगतने होंगे परिणाम

तमिलनाडु CM Vijay का DMK पर वार: परिवारवाद की राजनीति खत्म करेंगे, हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोप नकारे

K Annamalai ने BJP से इस्तीफा देने की कर ली तैयारी, नेतृत्व को धन्यवाद देकर पार्टी को कहेंगे अलविदा!

Bangladeshi Infiltrators को बाहर निकालने का अभियान तेज, अपने अभियान में तेजी से सफल हो रही Suvendu Adhikari सरकार