ओडिशा: मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गंजाम के गांव में विद्युतीकरण का काम शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

गंजाम जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर ओडिशा के तटीय सुबरनपुर गांव में विद्युतीकरण के लिए कदम उठाए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के निर्देश के एक दिन बाद, जिला प्रशासन के अधिकारियों और टाटा पावर सदर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीएसओडीएल) के कर्मियों ने इस गांव का दौरा किया और 25 घरों वाले गांव में बिजली पहुंचाने के लिए लगभग 30 बिजली के खंभे और 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया।

गंजाम के जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी. ने कहा कि गांव में विद्युतीकरण का काम अगले सात से दस दिनों में पूरा हो जाएगा। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चेमेदिहिल ग्राम पंचायत के तहत आने वाले सुबरनपुर गांव में कुछ साल पहले ओडिशा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (ओआरईडीए) द्वारा सौर पैनलों के माध्यम से विद्युतीकरण किया गया था, लेकिन कुछ वर्षों तक काम करने के बाद यह प्रणाली निष्क्रिय हो गई।

उन्होंने बताया कि चूंकि ग्रामीणों ने अधिकारियों को इसके बारे में सूचित नहीं किया, इसलिए गांव पिछले कई वर्षों से अंधेरे में है और छात्र लालटेन और मोमबत्तियों की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

प्रमुख खबरें

Passport, Aadhar, PAN, Voter Card अगर Indian Citizenship का सबूत नहीं हैं तो क्या है भारतीय नागरिकता का प्रमाण?

Fake Emergency Chapter Controversy | सावधान! सोशल मीडिया पर घूम रही है NCERT की नकली किताब, काउंसिल लेगी कानूनी एक्शन

Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत

Prabhasakshi NewsRoom: Indira Gandhi ने क्यों लगाई थी Emergency? Congress ने क्यों आधी रात को छीन लिये थे नागरिकों के सारे अधिकार?