ओडिशा रसायन, पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में प्रमुख भागीदार के रूप में उभर रहाः Mohan Charan Majhi

By Prabhasakshi News Desk | Oct 19, 2024

भुवनेश्वर । ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि इस्पात और एल्युमीनियम जैसे उद्योगों की तरफ से मांग बढ़ने से राज्य रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में एक प्रमुख भागीदार के रूप में उभर रहा है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, माझी ने मुंबई में आयोजित ‘इंडिया केम 2024’ सम्मेलन में कहा कि पारादीप स्थित पीसीपीआईआर (पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्र) इस क्षेत्र में ओडिशा की महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि रणनीतिक रूप से पारादीप बंदरगाह के निकट स्थित यह औद्योगिक केंद्र एक मजबूत आपूर्ति शृंखला को एकीकृत करता है तथा उद्योगों को वैश्विक बाजारों से जोड़ता है। 

प्रमुख खबरें

Xi Jinping का विदेशी दखल वाला दांव, Bangladesh से 13 डील, क्या है Dragon का नया प्लान?

फ़िलीपींस में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, पूरे देश में झटके महसूस किए गए

Ram Mandir चंदा विवाद पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: BJP का लंकाकांड Ayodhya में होगा

Amit Shah का Mission 2029: Drug-Free India के लिए अगले 3 साल निर्णायक, विजन डॉक्यूमेंट जारी