टूरिस्ट को लुभाने के लिए ओडिशा सरकार शुरू करेगी 100 स्थानों पर नौका विहार सेवाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2021

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस साल के अंत तक 100 स्थानों पर नौका विहार सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उच्च स्तरीय बैठक में, मुख्य सचिव एससी महापात्रा ने वन एवं पर्यावरण विभागों को एक महीने के भीतर ऐसे स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि महापात्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि साल के अंत तक गतिविधियां शुरू हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन स्थानों की पहचान पर्यटकों के बीच लोकप्रिय होने के लिए उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता के आधार पर होनी चाहिए और ये आकर्षक अनुभव प्रदान करने वाले होने चाहिए।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान