ओडिशा सरकार ने आंगनवाड़ी कर्मियों का मासिक पारिश्रमिक बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2024

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए बृहस्पतिवार को आंगनवाड़ी कर्मियों और उनकी सहायिकाओं का मासिक पारिश्रमिक बढ़ाने की घोषणा की।

बयान के अनुसार, इसी प्रकार आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मासिक पारिश्रमिक 3,750 से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि नया वेतन अक्टूबर 2023 से प्रभावी होगा।

उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के साथ ही राज्य सरकार सालाना 350 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी। इस फैसले से राज्य की 1.48 लाख आंगनवाड़ी कर्मियों, मिनी आंगनवाड़ी कर्मियों और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को लाभ होगा।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में गलत BNS धाराएं लगीं: कोर्ट में वकील का दावा

UP Cabinet ने MBBS और BDS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये किया

Allahabad High Court ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग पर जताई चिंता, BSA से मांगा हलफनामा

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर