रथ यात्रा के बारे में फैसला ओडिशा सरकार लेगी, रथ निर्माण की अनुमति दी :गृह मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि पुरी में रथ यात्रा निकालने पर फैसला ओडिशा सरकार कोविड-19 के मौजूदा हालात को देखकर लेगी, हालांकि मंत्रालय ने यात्रा के लिए रथ निर्माण की मंजूरी दे दी। ओडिशा सरकार को लिखे पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा कि शर्तें पूरी होने के साथ ‘रथ कला’ में रथ निर्माण के लिए इजाजत दे दी गयी है, जो जगन्नाथ मंदिर कार्यालय और श्री नाहर महल के सामने ग्रांड रोड के दोनों ओर स्थित है। 

इसे भी पढ़ें: MHA के पत्र पर बंगाल सरकार ने कहा, सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद किया जाएगा कोई फैसला

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने विशाखापत्तनम की स्थिति की समीक्षा करते हुए आंध्र प्रदेश को दिया मदद का आश्वासन

समिति ने कहा कि ‘रथ कला’ में कोई समागम नहीं होता क्योंकि यह कार्यस्थल है और सार्वजनिक स्थल नहीं है जहां आम जनता आ सके। हालांकि मंदिर समिति ने कहा कि कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन के लिए ‘रथ कला’ को पास की ग्रांड रोड और आसपास के भवनों से कपड़ा लगाकर पृथक रखा जाएगा ताकि आम जनता की पहुंच वहां नहीं हो। गृह मंत्रालय के पत्र के अनुसार, समिति ने कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर