Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 10, 2026

कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हुई मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जिलों के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है, जिससे ओडिशा में रविवार को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वैतरणी, सालंदी, काणी और महानदी नदी प्रणाली के कुछ हिस्सों में शनिवार को पानी का स्तर कम हो रहा था, लेकिन पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: Odisha के गंजाम जिले में मिनी-ट्रक पलटने से आठ कांवड़िए घायल हुए

जलाशय से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए वर्तमान में 12 जल नियंत्रण फाटक खोले गए हैं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई उत्तरी और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट