Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र बनने से सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के आठ स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में राज्य के चार स्थानों पर बहुत भारी बारिश और 47 स्थानों पर भारी बारिश हुई।

बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार सुबह कम दबाव का यह क्षेत्र गांगेय पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड तथा उत्तरी ओडिशा के ऊपर बना हुआ था। इसके प्रभाव से सोमवार को ओडिशा के 30 में से 16 जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी ने सोमवार के लिए सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनपुर और बौध आदि जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं अंगुल, क्योंझर, मयूरभंज, नुआपाड़ा, बोलांगीर, कालाहांडी, कंधमाल, नवरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार को ओडिशा भर के कई अन्य स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम का यह मिजाज अगले छह दिनों तक बना रह सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के खतरे को देखते हुए नवरंगपुर जिले में सोमवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया, जबकि भद्रक जिले में 89 स्कूल बंद रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi में विरोध प्रदर्शन के लिए Ramlila Maidan की बुकिंग हुई महंगी, साल के अंत तक बची सिर्फ तीन तारीखें

Supreme Court में केंद्र बोली, कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तय होने से बचेंगे ₹2500 करोड़

Steel industry को Nirmala Sitharaman की सलाह, कार्बन घटाने और विशेष इस्पात पर बढ़ाएं ध्यान

IGX लाएगा IPO, बाजार नियामक SEBI ने दी सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी