Odisha: पुरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग से 40 दुकानें खाक, 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2023

पुरी। ओडिशा के पुरी में बुधवार रात एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई जिससे 40 दुकानें खाक हो गईं, जबकि 100 से अधिक लोगों को बचाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ग्रैंड रोड पर मरीचिकोट छक में लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर कपड़ों की एक दुकान में रात करीब नौ बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 40 दुकानों में से कुछ जलकर खाक हो गईं और दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हैं। पुलिस ने बताया कि इमारत की छत पर फंसे तीन लोगों को दमकलकर्मियों ने बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

Punjab Strike से सरकारी दफ्तरों में काम ठप, अस्पतालों में बंद रहीं OPD सेवाएं

Grandmaster Mayank और उनकी शिष्या Pratiti का Asian Junior में जलवा; एक साथ दो गोल्ड जीत कर किया नाम रोशन

NCW ने Delhi में 21-वर्षीय छात्रा की हत्या का लिया संज्ञान, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग

CREDAI ने UP RERA की शर्तों का किया विरोध, 4 महीने की राहत पर विवाद