ओडिशा : व्यक्ति ने चार दोस्तों के साथ मिलकर बहन के साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2023

ओडिशा के कंधमाल जिले में एक व्यक्ति ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बहन के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना तीन नवंबर को चकापद पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। उसने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी व्यक्ति और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय महिला को पता चला कि उसके भाई का उसकी रिश्ते की एक भाभी के साथ अवैध संबंध है।

महिला ने भाई से रिश्ता खत्म करने के लिए कहा अन्यथा उन्होंने धमकी दी कि वह दूसरों को इसके बारे में बता देगी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी बहन को ऐसा करने से रोकने के लिए एक साजिश रची।  उसने बताया कि घटना वाले दिन महिला सियाली के पत्ते लेने के लिए पास के जंगल गई।उसका बड़ा भाई भी वहांअपनी गाय के साथ था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी भाई ने अपने चार दोस्तों को जंगल में बुलाया, उन्हें शराब पिलाई और नशे में बारी-बारी अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। चकदाहा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन सागर ने बताया कि जैसे ही महिला ने इसका विरोध किया, आरोपियों ने उसका गला घोंट दिया और फिर उस पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के भाई ने छह नवंबर को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई।<br> उसने बताया कि महिला का क्षत-विक्षत शव सात नवंबर को जंगल में मिला था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि महिला के साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप