Odisha को मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए एक ऊर्जावान सरकार की जरूरत है: Jaishankar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि ओडिशा को एक ऊर्जावान और प्रतिबद्ध सरकार की जरूरत है जो केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के साथ मिलकर काम कर सके। विदेश मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया कि प्राकृतिक और मानव संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद राज्य विकास में पिछड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ओडिशा को सभी सहायता और धन मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा, “राज्य ने प्रधानमंत्री किसान योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन में ज्यादा प्रगति नहीं की है।

राज्य ने आयुष्मान योजना लागू नहीं की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब हाल ही में भारत की मेजबानी में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में कोणार्क के पहिये को देखा गया तो ओडिशा की संस्कृति की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप