Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 15, 2026

ओडिशा पुलिस ने बालासोर जिले के एक दंपति को निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर एक निवेशक से 1.26 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एसएन समद ने बताया कि सुंदरगढ़ के साइबर अपराध और आर्थिक अपराध पुलिस थाने के अधिकारियों ने रविवार को मयूरभंज जिले के बारीपदा से दंपति को गिरफ्तार किया।

समद ने कहा, हमने सुंदरगढ़ के एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर इस वर्ष अप्रैल में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant

कर्नाटक सरकार के 100-दिन कार्यक्रम में सबको मिला था न्योता, DK Shivkumar ने दी सफाई