Odisha Police ने जब्त किए Chhattisgarh से लूटे 50 लाख के गहने, आरोपी फरार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

ओडिशा पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं, जिन्हें पिछले महीने छत्तीसगढ़ में एक जौहरी से लूटा गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को गंजाम जिले के सोराडा में एक आरोपी के बंद घर से 300 ग्राम सोना और 1.4 किलोग्राम चांदी के गहने बरामद किये गये तथा आगे की जांच के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंप दिए गए।

प्रधान ने बताया कि इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के लिए घटना का सीसीटीवी फुटेज देश भर के थानों में भेजा। प्रधान ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद हमें सत्यापित हो गया कि आरोपियों में से एक सोराडा का रहने वाला है। हमें शक था कि लूटे गए गहने बेचने के बाद वह पैसे जमा करेगा, इसलिए हमने पिछले कुछ दिनों से उसके और उसकी पत्नी के बैंक लेनदेन पर नज़र रखी।’’ जब उनके बैंक खातों में कोई बड़ा लेनदेन नहीं दिखा, तो पुलिस को शक हुआ कि गहने शायद आरोपी के घर पर रखे गए होंगे और फिर उसे वहां छापा मारा।

उपसंभागीय पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जब हम वहां पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ था। हालांकि, चाबी उनके एक रिश्तेदार के पास थी।’’ उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को लूटे गए गहने सूखे आमों से भरे एक डिब्बे में छिपे हुए मिले। जांच ​​के लिए गंजाम आई छत्तीसगढ़ की चार-सदस्यीय पुलिस टीम ने एक महीने से भी कम समय में लूटे गए गहने बरामद करने के लिए सोराडा पुलिस का धन्यवाद किया।

छत्तीसगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें आशा है कि दोनों राज्यों की संयुक्त कोशिश से आरोपी शीघ्र पकड़े जायेंगे।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर