Odisha: मवेशी तस्करों के खिलाफ छापेमारी, 10 लोग गिरफ्तार, 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

ओडिशा पुलिस ने कथित मवेशी तस्करी के सिलसिले में भद्रक, जाजपुर, क्योंझर, मयूरभंज और खुर्दा जिलों में 46 स्थानों पर छापेमारी की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शाम तक की छापेमारी में पुलिस टीमों ने 1.52 करोड़ रुपये नकद, 1.131 किलोग्राम सोना, 3.80 किलो चांदी, 23 चार पहिया वाहन, 23 दो पहिया वाहन, 13 मोबाइल फोन और 21 घड़ियां जब्त कीं।

क्योंझर के पुलिस अधीक्षक नितिन कुसालकर ने बताया, “हमने 10 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लगभग 50 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है, जिनमें मकान, बैंक जमा, जमीन और अन्य संपत्तियां शामिल हैं। ये संपत्तियां अवैध पशु तस्करी से अर्जित धन से जमा की गई थीं।”

उन्होंने बताया कि इन संपत्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107 के तहत जब्त किया जाएगा। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान भद्रक के एसके राजन उर्फ ​​ताजुद्दीन, क्योंझर के टीपू सुल्तान, कुनु साहू, अर्जुन साहू, एसके अकबर, नासिर और सिपू साहू तथा मयूरभंज जिले के मृत्युंजय महापात्रा, सुजीत मोहंती और के. नईम के रूप में की है।

अधिकारी ने बताया कि भद्रक कस्बे में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में तीन निरीक्षक, छह उपनिरीक्षक और कर्मियों की दो प्लाटून वाली एक बड़ी पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मवेशी तस्कर के आवास पर छापा मारा और 70 लाख रुपये से अधिक नकद, सोने के आभूषण, दो एसयूवी और अन्य मूल्यवान वस्तुएं बरामद कीं।

प्रमुख खबरें

UN ने किया US-Iran Peace Deal का स्वागत, Europe बोला- यह शांति का बड़ा मौका

Orry ने Dhruv Rathee को बताया देश विरोधी, KK Creates Podcast में Social Media सेंसेशन ने किए बड़े खुलासे

अगर Indira Gandhi आज होतीं तो BJP पर बैन लगा देतीं: Ashok Gehlot का बयान, सियासी घमासान

America-Iran Peace Deal में फंसा पैसों का पेंच, 24 अरब पर Washington-Tehran के दावे अलग-अलग