ओडिशा : बीजद नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के एक नेता पर बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि भुवनेश्वर नगर निगम के पार्षद ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और नाबालिग होने के दौरान उसे गर्भवती कर दिया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद ने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया तथा अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद उससे शादी करने का वादा किया। पीड़िता ने कहा, ‘‘जब मैंने उससे शादी के लिए कहा तो उसने मुझे धमकी दी और भुवनेश्वर छोड़ने को कहा। ’’ पार्षद को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। बीजद की ओर से इस संबंध में अब तक कोई टिप्पणी उपलब्ध नहीं थी।

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings