By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021
भुवनेश्वर।ओडिशा में 186 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से शुक्रवार को कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,32,949 तक पहुंच गए, जबकि बीमारी से दो और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,898 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नए मामलों में से, 108 पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं और 78 मामले संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान सामने आए। सुंदरगढ़ जिले में सबसे अधिक 35 नए मामले सामने आए, इसके बाद संबलपुर में 20 और अंगुल में 18 मामले सामने आए हैं।