Jagannath Rath Yatra को UNESCO सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा की केंद्र से मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

भुवनेश्वर, तीन अगस्त ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को यूनेस्को की ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर’ सूची में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय से अनुरोध किया है कि इस नामांकन को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग और हस्तक्षेप किया जाए।

माझी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज पहले ही जमा करा चुका है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान यदि मंत्रालय को किसी अतिरिक्त जानकारी या सहायता की आवश्यकता होगी तो ओडिशा सरकार और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। इस वर्ष 16 से 27 जुलाई के बीच आयोजित वार्षिक पुरी रथ यात्रा में 50 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।

प्रमुख खबरें

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर वार: बृजभूषण की रिहाई महिला सुरक्षा पर पाखंड

IPL 2027: LSG की कप्तानी की रेस में Aiden Markram, बोले - मुझे कोई फिक्र नहीं

Raja Warring के मंच पर हंगामा: Channi समर्थकों ने लगाए CM चेहरा बनाने के नारे, पंजाब कांग्रेस की बढ़ी कलह

BJP नेता Ramesh Bidhuri का विवादित बयान: Jantar Mantar पर पंचर बनाने वाले थे ज्यादा