Odisha: चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

ओडिशा में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले सशस्त्र गिरोह का भंडाफोड किया गया और इस सिलसिले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 40 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया।

मध्य रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सत्‍यजीत नायक ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार किए गए 14 लोगों में से 11 चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं, जबकि अन्य तीन चुराई गई वस्तुओं को खरीदने वाले हैं।

जाजपुर के पुलिस अधीक्षक यश प्रताप श्रीमल ने बताया कि जिले में पिछले आठ महीनों से बढ़ रहे लूट और चोरी के मामलों को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया था और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार काम कर रही थीं।

उन्होंने बताया, “हमने 225 ग्राम सोना, 2.39 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 5.9 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल समेत तीन वाहन, 15 मोबाइल फोन और हथियारबरामद किए।”

उन्होंने कहा, “हमने गिरोह के बाकी तीन सदस्यों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।” पुलिस ने बताया कि अदालत ने आरोपियों को जमानत याचिका खारिज कर दी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

West एशिया संकट की आंच India तक! BMI की रिपोर्ट में चेतावनी, निवेश और GDP पर बड़ा खतरा

Jai Hind Jai Sindh: A Love Story में साथ आए महेश मांजरेकर, जया प्रदा और ज़रीना वहाब; मोशन पोस्टर जारी

Middle East युद्ध के साये में Priyanka Chopra का भावुक संदेश! उम्मीद है होलिका दहन पर बुराई पर अच्छाई की जीत होगी

ट्रैफिक कैमरों से लेकर फोन नेटवर्क तक, Israel ने कैसे बुना Supreme Leader Khamenei की हत्या का डिजिटल जाल?