Odisha Train Accident: 288 हुई मृतकों की संख्या, नहीं हो सकी है 83 शवों की पहचान, राजनीति भी जारी

By अंकित सिंह | Jun 06, 2023

ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने इस बात की जानकारी दी है। प्रदीप जेना ने बताया है कि 83 शवों की पहचान अभी भी नहीं हो सकी है। हालांकि आज इस घटना की जांच की शुरूआत सीबीआई ने कर दी। इसके साथ ही सीबीआई ने इस घटना को लेकर मामला भी दर्ज कर लिया है। वही, इस मामले को लेकर राजनीति भी जबरदस्त तरीके से जारी है। ममता बनर्जी आज ओडिशा पहुंची थीं। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधा। वहीं, दूसरी ओर पूरे मामले को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग लगातार जारी है। 

40 यात्रियों की करंट लगने से मौत की आशंका

कोरोमंडल एक्सप्रेस से बरामद करीब 40 शवों पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं पाया गया है और माना जा रहा है कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी है। बालासोर में जीआरपी थाने में दर्ज प्राथमिकी में संकेत दिया गया है कि ऊपर से जा रहे तारों के दुर्घटना के बाद टूटने और उनके कुछ डिब्बों में फंसने की वजह से यात्रियों को करंट लगा। 

अश्विनी वैष्णव की उच्च स्तरीय बैठक

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की। सूत्रों ने बताया कि वह शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी ज़ोनल रेलवे के महाप्रबंधकों से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में रेलवे नेटवर्क में ‘सिग्नल’ सुविधा तथा दूरसंचार पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ सुरक्षा अभ्यास (ड्रिल) पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Odisha Train Accident: कटक में बोलीं ममता बनर्जी, सच्चाई सामने आनी चाहिए, केंद्र पर लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस ने मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा

कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जब नैतिक ज़िम्मेदारी लेकर रेल मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए, तब ध्यान भटकाने के लिए नई-नई थ्योरी रची जा रही है। इस सरकार में जवाबदेही का 'ज' तक नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री या रेल मंत्री घटना स्थल पर जाते हैं तो स्वांग रचा जाता है, जैसे भगवान प्रकट हो गए हों। उन्होंने कहा कि जहां 300 लोगों की मृत्यु हो गई हो, वहां जाना उनका काम है। वो अलग बात है कि वहां कूलर लगे थे और शव डंपर में गाजर-मूली की तरह फेंके जा रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार को जब-जब कटघरे में खड़ा किया जाता है तो सिर्फ ध्यान भटकाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा