Odisha Train Accident latest Update: 170 मृतकों की हुई पहचान, 950 से ज़्यादा घायल हुए डिस्चार्ज, जानें लोको पायलट का हाल

By अंकित सिंह | Jun 05, 2023

ओडिशा के बालासोर में भयंकर ट्रेन हादसे ने पूरे देश भर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 275 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 1100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा मृत व्यक्तियों के शव को पहचान के बाद उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है। लेकिन अभी तक सिर्फ 170 मृतकों के ही शव की पहचान हो सकी है। अभी भी ऐसे बहुत सारे शव हैं जिनका पहचान करना बाकी है। इसके अलावा 950 से ज्यादा घायल अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

अफवाह ना फैलाएं

दक्षिण पूर्व रेलवे के CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने कहा कि कुछ जगहों पर गलत खबर चल रही है कि रेलकर्मी भाग गए हैं ऐसा कुछ नहीं है सभी कर्मचारी हमसे संपर्क में हैं। रेलकर्मियों के गलत नाम चलाए जा रहे हैं वैसा कुछ नहीं है। जो भी जानकारी रेलवे द्वारा जी जा रही है वे ही सही है। 

इसे भी पढ़ें: Odisha Train accident: 51 घंटे बाद गुजरी पहली ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस भी दौड़ी, भावुक रेल मंत्री ने कहा- जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई

खतरे से बाहर लोको पायलट

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) आदित्य चौधरी ने बताया कि लोको पायलट के मृत होने की खबर भी चल रही है पर ऐसा कुछ नहीं उनका इलाज AIIMS भुवनेश्वर में चल रहा है। वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि दोनों चालकों की हालत स्थिर है, जबकि मोहंती को सोमवार को आईसीयू से बाहर लाया गया। दोनों ट्रेन चालकों के परिवारों ने सभी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होने देने का अनुरोध किया है। उन्होंने दावा किया कि दोनों ट्रेन चालकों को दुर्घटना के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि वे रेल नियमों के अनुसार ट्रेन चला रहे थे।

प्रमुख खबरें

Marc Marquez ने Motegi में जीती MotoGP रेस, Jorge Martin से सिर्फ 2 अंक पीछे

उत्तर प्रदेश से BJP ने घोषित किए 8 राज्यसभा उम्मीदवार, कई दिग्गजों के टिकट कटे

Dibrugarh से बांग्लादेश के लिए 540 टन Methanol लेकर पहला मालवाहक पोत रवाना

Dinesh Karthik बोले Mohammed Shami की Team India में वापसी पर विचार करने की जरूरत नहीं