Odisha Train Accident: PM Modi ने की बड़ी बैठक, हालात का जायजा लेने के लिए ओडिशा हुए रवाना

By अंकित सिंह | Jun 03, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना को लेकर एक बड़ी बैठक की है। आपको बता दें कि ओडिशा में 3 ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस टक्कर में 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक बड़ी समीक्षा बैठक की।

ओडिशा के लिए रवाना

पीएम मोदी ओडिशा के लिए फिलहाल रवाना हो गए हैं। वे सबसे पहले घटनास्थल पर जाएंगे जहां वह पूरी तरीके से निगरानी करेंगे। साथ ही साथ रेलवे अधिकारियों से बात भी करेंगे और घटना के कारण का पता लगाने के निर्देश भी देंगे। इसके अलावा उसके बाद वह घायलों से मिलने के लिए कटक के उस अस्पताल का दौरा भी करेंगे जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात भी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की

Trump Administration: अमेरिका में 17500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को पनाह देने की तैयारी

संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक