Odisha Train Accident: पीड़ित परिवारों के लिए साथी सांसदों से वरुण गांधी ने की खास अपील, कही यह बात

By अंकित सिंह | Jun 03, 2023

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने आज अपने साथी सांसदों से ओडिशा ट्रेन हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों को अपने वेतन का एक हिस्सा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि परिवारों को पहले समर्थन मिलना चाहिए, उसके बाद न्याय। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम तीन ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 261 लोगों की मौत हो गई और 900 लोग घायल हुए हैं। हादसा शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने और बगल की पटरियों पर एक मालगाड़ी से टकराने के बाद हुआ।

इसे भी पढ़ें: Odisha Train Accident: रेलवे का वो Kavach जो ट्रेनों के टक्कर को रोकता है, जानें कैसे करता है काम

बालासोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में भयंकर ट्रेन हादसे का जायजा लेने के लिए बालासोर पहुंच चुके हैं। बालासोर में वह फिलहाल घटनास्थल पर पहुंचे हैं और राहत तथा बचाव कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही साथ वह घटना किस तरीके से हुई, इस पर भी व्यापक चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहत और बचाव कार्य में जुटे सुरक्षाकर्मियों से भी बातचीत की। बालासोर के एक अस्पताल पहुंचकर उन्होंने वहां घायलों से बात की।

प्रमुख खबरें

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई