By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 13, 2026
ओडिशा के सतर्कता विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक आबकारी अधीक्षक और एक पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अधिकारियों की पहचान राउरकेला के आबकारी अधीक्षक धनेश्वर बराड़ और गंजाम जिले के खलीकोट थाने में तैनात एएसआई सुजीत पाणिग्रही के रूप में हुई है।
एसपी ने बताया कि इसके बाद सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बराड़ की संपत्तियों की तलाशी ली और इस दौरान भुवनेश्वर में एक दो मंजिला इमारत, भुवनेश्वर और नयागढ़ में चार भूखंड तथा विभिन्न खातों में 33.97 लाख रुपये का जमा धन का पता चला।